Home » तीर्थयात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, 70 तीर्थयात्री थे सवार, हादसे में 13 घायल
छत्तीसगढ़ रायपुर

तीर्थयात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, 70 तीर्थयात्री थे सवार, हादसे में 13 घायल

रायपुर। तीर्थयात्रियों से भरी बस पेंड्रा में अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि बस में लगभग 70 यात्री सवार थे। हादसा लालपुर गांव के समीप हुआ है। घटना में 13 यात्रियों के घायल होने की खबर मिल रही है।बताया जा रहा है कि अयोध्या से सुन्दर ट्रेवल्स की यात्री बस तीर्थयात्रियों को लेकर रायपुर जा रही थी। इसी दौरान गौरेला शहडोल अंतरराज्यीय मार्ग पर मंदपुर के पास ये अंनियंत्रित लोकर पलट गई। बस में लगभग 70 तीर्थयात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक को बचाने के चक्कर में हादसा हुआ है।

Search

Archives