Home » तरबूज की फसल नुकसान पहुंचाने को लेकर विवाद : युवक ने सब्बल से हमला कर बुजुर्ग को मौत के घाट उतारा
रायगढ़

तरबूज की फसल नुकसान पहुंचाने को लेकर विवाद : युवक ने सब्बल से हमला कर बुजुर्ग को मौत के घाट उतारा

रायगढ़।  फसल नुकसान को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने बुजुर्ग की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम बरखोरिया करमानाचा बाघडिपा की है।

जानकारी के अनुसार 11 मई की शाम गांव के विजय माझी (36) ने तरबूज की फसल को नुकसान पहुंचाने के विवाद में सहदेव माझी (60) पर लोहे के सब्बल से हमला कर उनकी हत्या कर दी। मृतक की पत्नी ने अपने बेटे तेजराम माझी को फोन पर घटना की सूचना दी, जिसके बाद तेजराम ने लैलूंगा पुलिस को सूचित किया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के बेटे के बयान के आधार पर आरोपी विजय माझी के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया। पूछताछ में विजय ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि फसल नुकसान के विवाद में उसने सहदेव पर सब्बल से हमला किया, जिससे उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने आरोपी के बयान के आधार पर हत्या में प्रयुक्त सब्बल, खून से सने कपड़े और अन्य साक्ष्य बरामद किए। आरोपी विजय माझी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Search

Archives