Home » आखिर क्यों चुना गया रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के लिए 22 जनवरी का दिन, ये है वजह…
देश

आखिर क्यों चुना गया रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के लिए 22 जनवरी का दिन, ये है वजह…

नई दिल्ली। अयोध्या में रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर जोरशोर से तैयारियां चल रही हैं। प्राण प्रतिष्ठा समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर देशभर के कई गणमान्य नागरिक शामिल होंगे, जिनमें धार्मिक एवं आध्यात्मिक गुरुओं के साथ-साथ फिल्म स्टार्स, खिलाड़ी और कई बड़े कारोबारी भी शामिल होंगे।

अयोध्या की नवनिर्मित राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए 84 सेकंड का शुभ मुहूर्त निकाला गया है। ये शुभ समय 22 जनवरी 2024 को 12 बजकर 29 मिनट 8 सेकंड से 12 बजकर 30 मिनट 32 सेकंड तक का होगा। ऐसे में कई लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि आखिर रामलला की मूर्ति स्थापित करने के लिए यही समय क्यों चुना गया? तो आइए हम आपको इसकी वजह बताते हैं…

0 क्यों चुना गया 22 जनवरी का दिन?
हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान राम का जन्म अभिजीत मुहूर्त, मृगशीर्ष नक्षत्र, अमृत सिद्धि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग के संगम पर हुआ था। ये सारे शुभ योग 22 जनवरी 2024 को फिर से एक साथ होंगे। इस दृष्टि से अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए यह सबसे उत्तम दिन बन जाता है।

Search

Archives