Home » विजय रूपाणी का अंतिम संस्कार आज, परिवार को सौंपी गई पार्थिव देह
देश

विजय रूपाणी का अंतिम संस्कार आज, परिवार को सौंपी गई पार्थिव देह

नई दिल्ली। अहमदाबाद विमान हादसे में मृत  250 शवों का DNA सैंपल लिया गया है। अब तक 99 DNA मैच हो गए हैं, जिनमें से 64 शव सौंप दिए गए हैं। एम्बुलेंस के जरिए सिक्योरिटी के साथ शवों को उनके गृहनगर पहुंचाया जा रहा है।

रविवार को गुजरात के पूर्व CM विजय रूपाणी के शव की पहचान हुई। विजय रूपाणी का अंतिम संस्कार आज यानी सोमवार को राजकीय सम्मान के साथ राजकोट में किया जाएगा। यहां दोपहर 3 बजे अंतिम संस्कार होगा। गृह मंत्री अमित शाह, रूपाणी के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। कल पीएम मोदी के चीफ सेक्रेटरी पीके मिश्रा ने दुर्घटना स्थल का दौरा किया। उन्होंने अस्पताल में घायलों से मुलाकात की। इसके बाद केंद्र और राज्य सरकार, विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों के साथ रिव्यू मीटिंग की।

बता दें  12 जून को एअर इंडिया की अहमदाबाद से लंदन जाने वाली फ्लाइट AI-171 (787-8 बोइंग ड्रीमलाइनर) उड़ान के कुछ देर बाद ही क्रैश हुई थी। विमान बीजे मेडिकल कॉलेज ऐंड सिविल हॉस्पिटल के हॉस्टल की बिल्डिंग से टकरा गया था।

इस हादसे में प्लेन में सवार 241 लोग (229 यात्री (एक जीवित) और 10 केबिन क्रू, 2 पायलट), हॉस्टल बिल्डिंग और बाकी 34 लोगों को मिलाकर 275 की मौत हुई है। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक कुल मौत का अंतिम आंकड़ा सभी DNA टेस्ट होने के बाद साफ होगा।

Search

Archives