Home » ईंट भट्टे में काम कर रहे तीन मजदूर की मौत
देश

ईंट भट्टे में काम कर रहे तीन मजदूर की मौत

बलरामपुर- रामानुजगंज। ईंट भट्टे में काम कर रहे तीन मजदूर की अचानक मौत हो गई। घटना से गांव में सन्नाटा पसर गया है। मामला गणेशमोड़ पुलिस चौकी के कोटपाली गांव का है। सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार ग्रामीणों की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। कारण दम घुटना भी हो सकता हैए पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

Search

Archives