हैदराबाद। हैदराबाद में पिछले 10 दिनों में तीन युवतियों की हत्या की घटनाएं सामने आई हैं। तीनों घटनाएं बिल्कुल अलग हैं, लेकिन तरीका कुछ एक जैसा नजर आ रहा है।
हैदराबाद में तीन अलग-अलग होटल के कमरे, जिसमें तीन युवतियों की हत्या हुई है। इन हत्याओं ने पुलिस को सतर्क कर दिया है और सस्ते में कमरे किराए पर देने वाले छोटे होटलों पर नजरें टिका दी हैं।
पुलिस ने होटलों और लॉज को सतर्क रहने के लिए कहा है। खासकर तब जब कोई कपल कमरा ले और उनमें से एक चला जाए और वापस न आए। खासकर उन कस्टमर्स पर ध्यान दिया जा रहा है जो कमरे बुक करने के लिए नकली ID का इस्तेमाल करते हैं।
पुलिस ने होटलों को चेतावनी दी कि अगर वे आधार या दूसरी IDs असली हैं या नहीं, यह वेरिफाई नहीं करते हैं, तो उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। तेलंगाना होटल्स एसोसिएशन ने भी होटलों से सावधानी बरतने और डॉक्यूमेंट्स को अच्छी तरह वेरिफाई करने की अपील की है।







