Home » सेल्फी लेने के चक्कर में तीन सहेलियां झरने में डूबीं, चौथीं बाल-बाल बची
देश

सेल्फी लेने के चक्कर में तीन सहेलियां झरने में डूबीं, चौथीं बाल-बाल बची

आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू में सेल्फी लेने के लिए झरने में उतरी तीन सहेलियां डूब गईं।  मिली जानकारी अनुसार समर वेकेशन पर चार सहेलियां झरने पर घूमने गई थीं। इस दौरान तीन लड़कियां सेल्फी लेने झरने पर उतरीं। इसी दौरान ये दर्दनाक हादसा हो गया। गहरे पानी में चले जाने से तीनों की डूबने से मौत हो गई। चौथी लड़की बाल-बाल बच गई, हालांकि बचाने के चक्कर में वह घायल हुई है और उसका इलाज चल रहा है।

घायल लड़की की पहचान एस. अंजलि के रूप में हुई है, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है। तीनों मृत लड़कियों की पहचान तृषा (17), पवित्रा (16) और रत्नकुमारी (16) के रूप में हुई है।

झरने में उतरीं तीनों लड़कियां डूबीं :  पुलिस के अनुसार तैरना नहीं जानने के बावजूद तीन सहेलियां झरने में उतरीं थी। इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने से ये हादसा हो गया।  लड़कियां वाटरफॉल के पास फोटो और सेल्फी वीडियो ले रही थीं,  देखते ही देखते तीनों आंखों से ओझल हो गईं। हालांकि आसपास के लोगों ने उन्हें बचाने के लिए दौड़े, लेकिन तब तक तेज धारा उन्हें बहा ले गई। तीनों के शव बरामद कर लिए गए हैं। स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित होने से सभी लड़कियां झरने पर घूमने गई थीं।

Search

Archives