Home » स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले हाई कोर्ट सहित राजधानी की छह जगहों को बम से उड़ाने की धमकी
दिल्ली-एनसीआर देश

स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले हाई कोर्ट सहित राजधानी की छह जगहों को बम से उड़ाने की धमकी

नई दिल्ली। दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले हाई कोर्ट समेत राजधानी की छह जगहों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। 15 अगस्त यानी कि स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले हईकोर्ट, लाल किला, दिल्ली मेट्रो, आईजीआई एयरपोर्ट समेत कई जगहों को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल भेजे जाने से हड़कंप मच गया है।

धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं और सुरक्षा जांच तेज कर दी गई है। दिल्ली हाई कोर्ट को ई-मेल के जरिए धमकी मिली, जिसके बाद वहां मानक सुरक्षा प्रक्रिया लागू कर दी गई।

बम निरोधक दस्तों ने हाई कोर्ट परिसर में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। ई-मेल में दिल्ली को खालिस्तान बनाने की बात लिखी गई है और दिल्ली हाई कोर्ट के साथ-साथ जिला अदालतों, लाल किले और ट्रेन को भी निशाना बनाने की धमकी दी गई है।

हाई कोर्ट के साथ ही जिला अदालतों का भी नाम :  ई-मेल में लाल किले का भी जिक्र है। इसमें कहा गया है कि लाल किले पर निशाना होगा। ई-मेल में खाकी वर्दी पहने लोगों का भी जिक्र किया गया है और दावा किया गया है कि ऐसे लोग धमाके को अंजाम देने के लिए आ रहे हैं। धमकी देने वाले ने केवल दिल्ली हाई कोर्ट का जिक्र नहीं किया है। ई-मेल में दिल्ली की जिला अदालतों को भी निशाना बनाने की बात कही गई है। ई-मेल में आरोप लगाया गया है कि जिला अदालतों ने भी सिखों से जुड़े मामलों में न्याय नहीं किया और इसी वजह से वहां भी हमला करने की धमकी दी गई है। ई-मेल में दिल्ली से अंबाला जाने वाली ट्रेन और मेट्रो का भी जिक्र दिखाई दे रहा है। इसमें दावा किया गया है कि खालिस्तान समर्थक लोग दिल्ली पहुंच चुके हैं और ट्रेन को निशाना बनाने की बात कही गई है।

इन छह जगहों को बम से उड़ाने की धमकी

  • जाम नगर हाउस
  • दिल्ली हाई कोर्ट
  • झंडेवालान बिल्डिंग FLATED
  • mb साकेत ऑफिस DM दफ्तर
  • टर्मिनल 3 IGI
  • SDM दफ्तर दिल्ली कैंट।

सभी कॉल पर फायर गाड़ियां मौके पर हैं, अब तक की जांच में हालांकि अबतक कुछ मिला नही है।

Search

Archives