Home » फाइनेंस कंपनी से लॉकर उठा ले गए चोर, हाथ मलती रह गई पुलिस! साढ़े 12 लाख रूपए थे अंदर
देश

फाइनेंस कंपनी से लॉकर उठा ले गए चोर, हाथ मलती रह गई पुलिस! साढ़े 12 लाख रूपए थे अंदर

लोहरदगा। लोहरदगा के रिहायशी क्षेत्र में रविवार की रात फाइनेंस कंपनी के ऑफिस से चोरों ने धावा बोलकर दिया। चोर लॉकर उठा कर अपने साथ ले गए। बताया जा रहा है कि उसमें 12 लाख 58 हजार रुपये रखे हुए थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि सभी फरार हो गए। इस घटना के बाद से पुलिस एक्शन में है और घटना की जांच तेज कर दी है।

लोहरदगा शहरी क्षेत्र के रिहायशी इलाका संजय गांधी पथ में स्थित स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंसियल लिमिटेड नामक कंपनी में चोरी हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद सोमवार को सदर थाना पुलिस मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। सदर थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक अनिल उरांव ने फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में पहुंच मामले की गहनता से जांच की है। इस घटना में कुल 12 लाख 58 हजार रुपये की चोरी की बात सामने आ रही है।

हैदराबाद की है फाइनेंस कंपनी है

स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंशियल लिमिटेड कंपनी मूल रूप से हैदराबाद की फाइनेंस कंपनी है, जो महिला मंडल, व्यापारियों और दूसरे लोगों को 25 प्रतिशत महंगे ब्याज पर पैसे उधार देकर किश्त के रुप में रुपये वसूली का काम करती है। इस कंपनी का कार्यालय संजय गांधी पथ में दिनेश रजक के मकान में 2017 से संचालित है। बताया जाता है कि कंपनी के एजेंट प्रतिदिन बाजार से पैसे की वसूली कर कंपनी के स्थानीय कार्यालय में जमा करते हैं, जिसे कंपनी के कार्यालय में एक लॉकर में रखा जाता है। बाद में इस राशि को कंपनी के बैंक खाता में जमा किया जाता रहा है। कंपनी के पदाधिकारियों द्वारा शुक्रवार को दोपहर तक के वसूली का पैसा तीन चरणों में 8,82,220 रुपये बैंक में जमा कर दिया गया था।

लॉकर में रखे थे 12 लाख 33 हजार 150 रुपए

वहीं, शुक्रवार की वसूली गई राशि के साथ शनिवार और रविवार का बैंक छुट्टी होने के कारण से बैंक में जमा नहीं हो सका। इसी में 12 लाख 33 हजार 150 रुपये लॉकर में रखे थे। इसकी एंट्री कंपनी के खाते में दर्ज है, जबकि बिना एंट्री का 24,850 रुपये भी लॉकर में रखा हुआ था।
रविवार की रात कंपनी के ब्रांच मैनेजर, एक कलस्टर मैनेजर और एक ट्रेनिंग ब्रांच मैनेजर फाइनेंस ऑफिस वाले फ्लोर वाले एक कमरे में सोए हुए थे, वहीं पास में लॉकर रूम और ऑफिस है। पास के टेबल पर लॉकर रूम और बाउंड्री पर लगे गेट के ताला का चाभी रखा हुआ था, जबकि बिल्डिंग के उपरी तल्ले में स्थित कमरे में कंपनी के अन्य छह कर्मचारी सोए हुए थे।

रविवार की रात वारदात को दिया गया था अंजाम

रविवार की रात लगभग पौने दो बजे पांच नकाबपोश अपराधी वहां आए और बाउंड्री लांघकर अंदर घुसे। अपराधियों ने अंदर जाकर बाहर के गेट का ताला खोला और फिर बड़े आराम से एक रुम में रखा हुआ लॉकर को उठाकर चलते बने। सोमवार सुबह के सवा छह बजे कंपनी के अधिकारी और कर्मचारियों को मामले की जानकारी हुई तो इसकी सूचना कंपनी के वरीय अधिकारी और स्थानीय थाना पुलिस को दी गई।
सीसीटीवी में चोरी की यह करतूत कैद हो गई है। पुलिस की माने तो फाइनेंस कंपनी के लाखों रुपए की चोरी का मामला पूरी तरह से संदेहास्पद है, कंपनी कर्मियों पर चोरी में सहभागिता का संदेह भी किया जा रहा है। पुलिस एक-एक बिंदु पर जांच कर रही है। घनी आबादी वाले इस क्षेत्र में इस प्रकार से चोरी की घटना को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

Search

Archives