मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट्स में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक अनजान शख्स ने अंदर घुसने की कोशिश की। पुलिस ने बताया कि यह घटना बीते मंगलवार, 20 मई शाम की है। सलमान की सुरक्षा में तैनात पुलिस बल ने आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी की पहचान छत्तीसगढ़ निवासी के रूप में हुई है। वह 23 साल का है। बताया जाता है कि युवक एक गाड़ी के पीछे से छिपकर सलमान खान की सोसाइटी में घुस रहा था, तभी सुरक्षाकर्मियों ने उसे धर दबोचा।
सलमान खान के अपार्टमेंट में घुसने वाले शख्स के बारे में अभी तक की जानकारी कुछ इस प्रकार है :-
आरोपी की पहचानः आरोपी की पहचान अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन खबरों के अनुसार वह छत्तीसगढ़ का रहने वाला है और खुद को सलमान खान का ‘जबरा फैन’ बता रहा है।
पुलिस की कार्रवाईः पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संदिग्ध को हिरासत में ले लिया और आगे की पूछताछ के लिए शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन ले जाया गया है.
सलमान खान की सुरक्षाः सलमान खान की सुरक्षा को वाई प्लस कैटेगरी में अपग्रेड कर दिया गया है और उनके घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर पुलिस की कड़ी तैनाती है। इसके अलावा मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाने के लिए चेहरे की पहचान तकनीक के साथ एआई-संचालित, हाई-रिजॉल्यूशन वाले सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं।







