Home » वायुसेना की बढ़ेगी ताकत: 60 एमटीए विमानों के लिए एक लाख करोड़ का टेंडर जारी
दिल्ली-एनसीआर देश

वायुसेना की बढ़ेगी ताकत: 60 एमटीए विमानों के लिए एक लाख करोड़ का टेंडर जारी

टाटा समेत कई दिग्गज रेस में

नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना के पुराने हो रहे परिवहन विमानों के बेड़े को बदलने के लिए रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को 60 बहुउद्देश्यीय परिवहन विमानों (एमटीए) की खरीद के लिए लगभग एक लाख करोड़ रुपये की निविदा जारी की।

रक्षा अधिकारियों ने बताया कि यह निविदा हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल), टाटा और महिंद्रा सहित कई भारतीय कंपनियों को जारी की गई है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में भारतीय कंपनियों की अग्रणी भूमिका होगी।

महिंद्रा डिफेंस ने ब्राजील की एम्ब्रेयर के साथ मिलकर अपना सी-390 परिवहन विमान बनाने का समझौता किया है, जबकि टाटा ने लॉकहीड मार्टिन के साथ मिलकर अपना सी-130 विमान बनाने जा रही है, जो पहले से ही भारतीय वायुसेना के विशेष अभियानों में इस्तेमाल हो रहा है। इस कार्यक्रम के तहत लगभग 20 प्रतिशत विमानों को ‘फ्लाई-अवे’ यानी पूरी तरह तैयार स्थिति में भारतीय वायुसेना में शामिल किया जाएगा, जबकि बाकी विमानों का निर्माण 60 प्रतिशत से अधिक स्वदेशी कलपुर्जों के साथ भारत में ही किया जाएगा।

Search

Archives