Home » तमिलनाडु में विजय के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ, CPM/CPI और VCK समर्थन देने को तैयार : सूत्र
देश

तमिलनाडु में विजय के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ, CPM/CPI और VCK समर्थन देने को तैयार : सूत्र

तमिलनाडु में टीवीके प्रमुख विजय के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है। सूत्रों की मानें तो सीपीएम, सीपीआई और वीसीके उन्हें समर्थन देने के लिए तैयार हो गई हैं। 234 विधानसभा सीट वाले तमिलनाडु में टीवीके 108 सीट के साथ सबसे बड़ी पार्टी है, लेकिन विजय दो सीट पर जीते हैं। ऐसे में उन्हें एक सीट छोड़नी होगी और उनकी पार्टी के पास 107 सीटें ही बचेंगी।

कुल विधायकों की संख्या 233 होने पर भी बहुमत का आंकड़ा 118 ही रहेगा। ऐसे में टीवीके को 11 विधायकों के समर्थन की जरूरत है। उनके पास कांग्रेस के 5 विधायकों का समर्थन है और 6 अन्य विधायकों की जरूरत है।

2026 विधानसभा चुनाव में सीपीएम, सीपीआई और वीसीके ने 2-2 सीटें जीती हैं। ऐसे में इन तीनों पार्टियों के समर्थन से विजय सरकार बना लेंगे। इस स्थिति में 59 सीट जीतने वाली डीएमके और 47 सीट जीतने वाली एआईडीएमके दोनों विपक्ष में रहेंगी। सूत्रों के मुताबिक CPM / CPI और VCK ने विजय को समर्थन देने की बात कही है। हालांकि, तीनों दलों की बैठक अभी भी जारी है, बैठक के बाद आधिकारिक ऐलान की बात कही जा रही है। सूत्रों के मुताबिक सीपीआई की बैठक खत्म हो चुकी है। सीपीआई ने अपने दो विधायकों के समर्थन की चिट्ठी टीवीके नेता सीटीआर निर्मल कुमार को सौंप दी है।

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे

पार्टीसीट
तमिलागा वेत्री कझगम – TVK108
द्रविड़ मुनेत्र कड़गम – DMK59
ऑल इंडिया अन्‍ना द्रविड़ मुन्‍नेत्र कड़गम – AIADMK47
इंडियन नेशनल काँग्रेस – INC5
पट्टाली मक्कल काची – PMK4
इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग – IUML2
कम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया – CPI2
विदुथलाई चिरूथईगल काची – VCK2
कम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया (मार्क्‍ससिस्‍ट) – CPIM2
भारतीय जनता पार्टी – BJP1
देसिया मुरपोक्‍कु द्रविड़ कड़गम – DMDK1
अम्मा मक्कल मुन्नेट्र कळगम -AMMK1
कुल

Search

Archives