West Bengal Assembly Election Result 2026 : भवानीपुर और नंदीग्राम दोनों सीटों पर जीत दर्ज करने के बाद शुभेंदु अधिकारी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी को हराना बेहद जरूरी था और यह परिणाम उनकी राजनीतिक यात्रा के अंत की तरह है। शुभेंदु ने आगे दावा किया कि वार्ड नंबर 77 में मुस्लिम मतदाताओं ने बड़ी संख्या में ममता बनर्जी को समर्थन दिया, जबकि हिंदू, सिख, जैन और बौद्ध समुदाय के लोगों ने उन्हें वोट देकर जीत दिलाई।
नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों में जीत : शुभेंदु अधिकारी ने इस चुनाव में डबल जीत दर्ज की है। नंदीग्राम सीट पर उन्होंने टीएमसी उम्मीदवार पबित्र कर को हराया, वहीं भवानीपुर सीट पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी पराजित कर राजनीतिक हलकों में बड़ा उलटफेर कर दिया।
शुभेंदु अधिकारी 15 हजार+ वोटों से जीतें : ममता बनर्जी को भवानीपुर सीट से करारी हार का सामना करना पड़ा है। उनके प्रतिद्वंदी शुभेंदु अधिकारी ने उन्हें 15,114 वोटों के अंतर से पराजित कर दिया।







