Home » कौशांबी ब्लास्ट का रोंगटे खड़े कर देने वाला सीसीटीवी! 4 मौतें, 16 बाइक और टोल प्लाजा राख
उत्तर प्रदेश देश

कौशांबी ब्लास्ट का रोंगटे खड़े कर देने वाला सीसीटीवी! 4 मौतें, 16 बाइक और टोल प्लाजा राख

कई गंभीर रूप से झुलसे

कौशांबी। एक छोटी-सी चूक ने कई जिंदगियां छीन लीं। उत्तर प्रदेश के कौशांबी में हुए एलपीजी टैंकर हादसे का नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जो बताता है कि कैसे ओवरटेक की कोशिश कुछ ही सेकेंड में चार लोगों की मौत और करोड़ों के नुकसान की वजह बन गई।

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में हुए भीषण एलपीजी टैंकर हादसे का नया फुटेज सामने आया है, जिसने हादसे की भयावहता को एक बार फिर उजागर कर दिया है। वीडियो में साफ दिखाई देता है कि तेज रफ्तार एलपीजी टैंकर अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराता है। टक्कर के तुरंत बाद टैंकर से गैस का तेज रिसाव शुरू हो जाता है और कुछ ही सेकंड में पूरा टोल प्लाजा सफेद गैस के घने बादल से ढक जाता है।

कुछ ही पलों बाद जोरदार धमाका होता है और पूरा इलाका आग के विशाल गोले में तब्दील हो जाता है। आग की ऊंची लपटें और आसमान में उठता काला धुआं हादसे की भयावह तस्वीर पेश करते हैं। यह दुर्घटना 26 जून को प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर कोलना टोल प्लाजा के पास हुई थी।

4 लोगों की मौत, कई गंभीर रूप से झुलसे

इस दर्दनाक हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। दो टोल कर्मचारी गंभीर रूप से झुलसे हैं और उनका इलाज अस्पताल में जारी है। टैंकर चालक को केबिन से बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

ओवरटेक की कोशिश बनी हादसे की वजह

कौशांबी के एसपी सत्यनारायण प्रजापत के अनुसार, एलपीजी टैंकर कानपुर से प्रतापगढ़ की ओर जा रहा था। सुबह करीब 7 बजे चालक ने एक वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी दौरान तेज रफ्तार के कारण टैंकर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराया और सीधे टोल प्लाजा के बूथों में जा घुसा।

टोल प्लाजा और वाहन जलकर खाक

भीषण आग में एनएचएआई के टोल प्लाजा की कई केबिन, इलेक्ट्रॉनिक सेंसर, स्कैनिंग कैमरे और मुख्य कार्यालय का शेड पूरी तरह नष्ट हो गया। टोल कर्मचारियों की 16 मोटरसाइकिलें और आसपास खड़ी दो कारें भी आग की चपेट में आकर जलकर राख हो गईं। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

देखेें वीडियो:-

Search

Archives