Home » सोमनाथ मंदिर में कुंभाभिषेक के साक्षी बने पीएम मोदी, मंत्रोच्चारण के साथ हुई पूजा
देश

सोमनाथ मंदिर में कुंभाभिषेक के साक्षी बने पीएम मोदी, मंत्रोच्चारण के साथ हुई पूजा

सोमनाथ (गुजरात)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे के दौरान रविवार से धार्मिक और विकासात्मक कार्यक्रमों में शामिल हैं। सोमवार को उन्होंने गिर सोमनाथ में भव्य रोड शो के बाद ऐतिहासिक सोमनाथ मंदिर में कुंभाभिषेक और पूजा-अर्चना की।

सोमनाथ मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कुंभाभिषेक संपन्न हुआ। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं भी धार्मिक अनुष्ठानों के साक्षी बने। मंदिर परिसर में ध्वजारोहण भी किया गया और माहौल पूरी तरह आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया।

सोमनाथ अमृत महोत्सव में शामिल हुए पीएम :  सोमनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर ‘सोमनाथ अमृत महोत्सव’ का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने पूजा-अर्चना कर मंदिर की गौरवशाली परंपरा को नमन किया।

कार्यक्रम के दौरान भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टरों से मंदिर परिसर पर पुष्पवर्षा की गई, जिससे पूरा माहौल और भी भव्य हो गया। श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में खास उत्साह देखने को मिला।

सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि :  इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने Sardar Vallabhbhai Patel की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि भी अर्पित की। इसके बाद वे वडोदरा में सरदारधाम छात्रावास का उद्घाटन करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे।

Search

Archives