Home » निर्मोही मां ने नवजात को तालाब किनारे लावारिस छोड़ा, दो महिलाओं ने सुनी किलकारी फिर…
Newborn Baby
उत्तर प्रदेश देश

निर्मोही मां ने नवजात को तालाब किनारे लावारिस छोड़ा, दो महिलाओं ने सुनी किलकारी फिर…

उत्तरप्रदेश/कानपुर। Newborn Baby: सिकंदरा थाना क्षेत्रांतर्गत उमरपुर गांव में एक नवजात तालाब किनारे लावारिस हालत में देखी गई। नवजात को सीने से लगाने की बजाय निर्मोही मां उसे तालाब किनारे फेंक दिया। अपनों से ठोकर खाने के बाद नवजात को फिलहाल महिला पुलिस का सहारा मिला है। सिकंदरा थाना क्षेत्र के उमरपुर गांव में एक नवजात को मां का आंचल नसीब नहीं हुआ। उमरपुर गांव में खेतों की तरफ काम करने जा रही महिला मंजू और लक्ष्मी को एक बच्चे की किलकारी सुनाई पड़ी। दोनों महिला बच्चे की किलकारी सुन आश्चर्य में पड़ गए। इधर-उधर देखा तो कुछ दिखाई नहीं पड़ा। ढूढ़ते हुए तालाब किनारे जाने पर झाड़ियों के बीच एक नवजात कपड़े में लिपटा हुआ मिला। दोनों महिलाओं ने बच्चे की जानकारी गांव वालों को दी। इसके बाद नवजात को देखने भीड़ उमड़ पड़ी। गांव के एक ग्रामीण ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

Newborn Baby

एम्बुलेंस से नवजात को सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टर पूजा गोयल के द्वारा ईलाज किया गया। डॉक्टर के अनुसार कुछ घंटे पहले ही बच्चे का जन्म हुआ है। बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है। नवजात बच्चा लावारिस हालत में मिलने के बाद सिकंदरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बच्चा गोद लेने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं थाना प्रभारी संजेश कुमार का कहना है कि बच्चा तालाब किनारे लावारिस हालत में बरामद हुआ है। बच्चा किसका है छानबीन की जा रही है। बच्चे को आधिकारिक आदेश पर रखा गया है। अधिकारियों के निर्देश के बाद ही किसी के सुपुर्द किया जाएगा। बता दें सीएचसी में नवजात की जरूरी देखभाल के लिए महिला की जरूरत पड़ी तो सिकंदरा थाने में तैनात महिला सिपाही सरिता नवजात की देखभाल के लिए सामने आई। फिलहाल सरिता नवजात की देखभाल कर रही है।

Search

Archives