कोलकाता। भारत और बांग्लादेश की सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने तस्करी के खिलाफ एक बेहद बड़ी और महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा पर मुस्तैद जवानों ने गश्त के दौरान एक बांग्लादेशी नागरिक को भारी मात्रा में सोने के साथ रंगे हाथों दबोच लिया।
आरोपी सोने की एक बड़ी खेप को भारतीय सीमा के भीतर पहुंचाने की फिराक में था। हालांकि, जवानों की सतर्कता की वजह से तस्कर के मंसूबों पर पूरी तरह से पानी फिर गया।
सोने की इतनी बड़ी खेप बरामद होने के बाद बीएसएफके अधिकारियों और जवानों ने तुरंत उस बांग्लादेशी नागरिक को अपनी कस्टडी में ले लिया। प्राथमिक पूछताछ और शुरुआती कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद बीएसएफ ने आरोपी तस्कर और बरामद किए गए सोने के बिस्किटों को आगे की जांच के लिए राजस्व गुप्तचर निदेशालय (डीआरआई) के अधिकारियों को सौंप दिया है। अब डीआरआई की टीम इस बात का पता लगा रही है कि सोने की इतनी बड़ी खेप को भारत में किस सिंडिकेट तक पहुंचाया जाना था और इसके पीछे कौन-कौन से बड़े तस्कर शामिल हैं।







