Home » शादी के लिए वंशिका संग मसूरी पहुंचे कुलदीप यादव, 14 मार्च को होगी शादी
देश

शादी के लिए वंशिका संग मसूरी पहुंचे कुलदीप यादव, 14 मार्च को होगी शादी

मसूरी।  भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर कुलदीप यादव शादी के लिए दुल्हन वंशिका सिंह के साथ मसूरी पहुंच गए हैं। कल 13 मार्च को कुलदीप यादव की मेहंदी, हल्दी की रस्में होंगी। इसकी सभी तैयारी  पूरी हो गईहै। 14 मार्च को उनकी शादी होगी। दोनों के परिवार के अन्य लोगों के देर शाम तक मसूरी पहुंचने की उम्मीद है।

शादी समारोह को पूरी तरह से निजी रखा जाएगा। दो दिनों तक बाहर से कोई भी पर्यटक होटल में नहीं पहुंच पाएंगे। शादी के लिए पूरा होटल बुक किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के चाक चौबंद व्यवस्था की गई है।

बता दें कि उनकी सगाई जून 2025 में हुई थी। बताया जा रहा है कि उनकी शादी को पूरी तरह से निजी रखा गया है। शादी में परिवार, करीबी दोस्तों के साथ ही क्रिकेट जगत की प्रमुख हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है।

Search

Archives