Home » अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ : चॉकलेट के डिब्बे में उसके रैपर के साथ पैक की गई 60 करोड़ का कोकीन जप्त
देश

अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ : चॉकलेट के डिब्बे में उसके रैपर के साथ पैक की गई 60 करोड़ का कोकीन जप्त

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। इनमें से एक उत्तराखंड के बागेश्वर का 25 वर्षीय बीए स्नातक है। दूसरा लड़का हिमाचल का रहने वाल है। तीसरा आरोपी नाइजीरियन है।

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने चेन्नई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बड़ी कामयाबी हासिल की है। एयर इंटेलिजेंस यूनिट और कस्टम्स के साथ संयुक्त कार्रवाई में 5.6 किलो कोकीन बरामद की गई है। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 60 करोड़ रूपए बताई जा रही है। ये कोकीन चॉकलेट के डिब्बे में और उसके रैपर के साथ पैक की गई थी। बाहर से देखने में चॉकलेट ही लग रही थी।

मेडिकल वीजा पर भारत आया था नाइजीरियाई – NCB ने जांच आगे बढ़ाते हुए दिल्ली से एक नाइजीरियाई नागरिक और मुंबई से एक भारतीय सहयोगी को भी हिरासत में लिया है। नाइजीरियाई आरोपी 2023 में मेडिकल वीजा पर भारत आया था। वीजा खत्म होने के बाद भी अवैध रूप से यहां रहकर ड्रग नेटवर्क चला रहा था।

हिमाचल और उत्तराखंड के दो लड़के भी गिरफ्तार- इस अभियान के दौरान दो भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया गया। इनमें से एक उत्तराखंड के बागेश्वर का 25 वर्षीय बीए स्नातक है। दूसरा हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले का रहने वाला है। इसकी उम्र 26 साल और आईटीआई पास है।

नाइजीरियाई नागरिक संभाल रहा था सिंडिकेट- जांच में पता चला है कि इन व्यक्तियों ने पिछले कुछ सालों में कोकीन की तस्करी के लिए अदीस अबाबा से भारत के विभिन्न हवाई अड्डों तक कई यात्राएँ की हैं। प्रारंभिक जांच से यह भी पता चलता है कि पकड़े गए व्यक्ति एक बड़े अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का हिस्सा हैं जो इथियोपिया से भारत में कोकीन की तस्करी में शामिल है, जिसे दिल्ली से भारत के अन्य हिस्सों में वितरित किया जाता है, जहां वितरण नेटवर्क एक नाइजीरियाई नागरिक द्वारा संभाला जाता है।

Search

Archives