Home » रूस से 5 और एस-400 ला रहा भारत, पाकिस्तान और चीन की बढ़ी टेंशन, 50 हजार करोड़ की डील
दिल्ली-एनसीआर देश

रूस से 5 और एस-400 ला रहा भारत, पाकिस्तान और चीन की बढ़ी टेंशन, 50 हजार करोड़ की डील

नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना के लिए लंबी दूरी की वायु रक्षा प्रणाली एस-400 सुदर्षन की पांच और स्कवाड्रन खरीदने की भारतीय निविदा (टेंडर) के जवाब में रूस ने भारत के रक्ष् ामंत्रालय को एक विस्तृत प्रस्ताव सौंपा है। आपरेषन सिंदूर के दौरान भारत की सफलता में एस-400 ने बड़ी भूमिका निभाई थी। इसने बड़ी संख्या में पाकिस्तानी निगरानी व युद्धक विमानों को मार गिराया था और विमानों को भारतीय सीमा के 200 किलोमीटर के दायरे में आने से भी रोक दिया था।

रूस ने भारत को पांच और एस-400 का प्रस्ताव दिया

रक्षा सूत्रों ने बताया, ‘भारतीय निविदा पर रूस का जवाब मिल गया है और अभी उस पर प्रक्रिया चल रही है। इस परियोजना की अनुमानित लागत 50,000 करोड़ रुपये से अधिक है।’ वर्श 2018 में दोनों देषों के बीच हुए पहले अनुबंध के तहत आर्डर किए गए पांच एस-400 स्कवाड्रन में से चार पहले ही भारत को मिल चुके हैं। पांचवी स्कवाड्रन के इस वर्श नवंबर तक मिलने की उम्मीद है।

एस-400 भारत की वायु रक्षा प्रणाली मजबूत करेगा

प्रस्तावित नए अनुबंध के तहत सौदे पर हस्ताक्षर होने के लगभग तीन वर्श बाद मिसाइल प्रणाली की आपूर्ति षुरू होने की संभावना है। भारत ने आपरेषन सिंदूर खत्म होने के तुरंत बाद इस वर्श मार्च में रूसी एस-400 की पांच और स्कवाड्रन खरीदने की योजना को मंजूरी दी थी। इन अतिरिक्त स्कवाड्रन को भारत के कई परतों वाली वायु रक्षा प्रणाली के नेटवर्क को मजबूत करने के लिए पूर्वी और पष्चिमी दोनों मोर्चों पर तैनात किए जाने की उम्मीद है। भारत अपने हथियारों के जखीरे को मजबूत करने के लिए एस-400 के लिए 280 से अधिक मिसाइलें भी खरीद रहा है।

Search