Home » पंजाब के तरनतारन में सिरफिरे ने क्लासरूम में छात्रा को गोली मारी, फिर खुद को भी उड़ाया
देश

पंजाब के तरनतारन में सिरफिरे ने क्लासरूम में छात्रा को गोली मारी, फिर खुद को भी उड़ाया

तरनतारन। पंजाब के तरनतारन जिले के गांव उसमा स्थित एक कॉलेज में वैलेंटाइन वीक के बीच कॉलेज में दाखिल होकर एक युवक ने अपनी सहपाठी छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी। युवक ने छात्रा की मौत के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। मृतक छात्रा की पहचान संदीप कौर, निवासी गांव नौशहरा पनुआ के रूप में हुई है। वहीं, आत्महत्या करने वाले युवक की पहचान प्रिंसराज सिंह, निवासी गांव मलिया के रूप में हुई है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मामला एकतरफा प्रेम से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह अभी कक्षाएं शुरू हुई थी। छात्रा अपनी कक्षा में पहुंच थी। तभी युवक आया और उसके सिर पर गोली मार दी। छात्रा की उसी समय सिर पर गोली लगने से मौत हो गई। इसके तुरंत बाद युवक ने उसी हथियार के साथ खुद पर गोली चला दी।

Search

Archives