सिरमौर। श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत संगडाह उपमंडल के गत लोग क्षेत्र में देर रात एक भीषण सड़क़ हादसा हो गया। यहां एक बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
स्थानीय निवासियों ने देर रात हादसे की आवाज सुनकर तुरंत राहत व बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।







