Home » अरुणाचल में भारी बारिश और बाढ़ से तबाही, 3 की मौत-कई लापता, 9 जिलों में हाई अलर्ट
देश

अरुणाचल में भारी बारिश और बाढ़ से तबाही, 3 की मौत-कई लापता, 9 जिलों में हाई अलर्ट

ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश में इन दिनों कुदरत का कहर बरप रहा है। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बाद राज्य के कई हिस्सों में अचानक आई बाढ़ और भीषण भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई है। इस आपदा के चलते राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर अब तक तीन हो गई है, जबकि कई अन्य लापता हैं।

जानकारी के अनुसार राज्य के करीब 9 जिले इस समय बाढ़ की चपेट में हैं, जिससे जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। सड़कों के टूटने और पुलों के दरकने से कई इलाकों का संपर्क कट गया है।

बचाव कार्य में जुटी एनडीआरएफ-एसडीआरएफ की टीम

राज्यभर में गंभीर होती स्थिति को देखते हुए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें मलबे और उफनती नदियों के बीच मुस्तैदी से रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं। दूसरी ओर मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए भारी से अत्यंत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिससे आने वाले दिनों में चुनौतियां और बढ़ने की संभावना तेज हो गई है।

Search

Archives