Home » दिल दहला देने वाली घटना ! OYO होटल में कत्ल, प्रेमिका को बनाया निशाना
देश

दिल दहला देने वाली घटना ! OYO होटल में कत्ल, प्रेमिका को बनाया निशाना

बेंगलुरु। बेंगलुरु से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक शख्स ने पूर्णा प्रजना लेआउट स्थित एक ओएओ होटल के कमरे में कथित तौर पर अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि ये घटना शुक्रवार को हुई थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने बताया कि पूर्णा प्रजना लेआउट स्थित एक ओएओ होटल के कमरे में 25 वर्षीय यशस ने अपनी प्रेमिका 36 वर्षीय हरिनी की कथित तौर पर हत्या कर दी.। दोनों की पहचान केंगेरी के निवासी के रूप में हुई है।

यशस एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। ये घटना शुक्रवार रात को हुई, लेकिन इसका खुलासा दो दिन बाद रविवार को हुआ। इस मामले में सुब्रमण्यपुरा पुलिस स्टेशन में एक मामला दर्ज किया गया है। डीसीपी साउथ लोकेश जगलासर ने बताया, 6-7 जून को बेंगलुरु के सुब्रमण्यपुरा पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में एक 36 वर्षीय महिला की कथित तौर पर उसके एक करीबी दोस्त ने हत्या कर दी। आरोपी और मृतक महिला एक-दूसरे को लगभग एक साल से जानते थे, लेकिन मृत महिला पिछले दो महीनों से आरोपी से धीरे-धीरे दूरी बना रही थी। इसी से गुस्से में आकर आरोपी ने कथित तौर पर महिला की चाकू घोंपकर हत्या कर दी. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, फिलहाल आरोपी न्यायिक हिरासत में है।

Search

Archives