Home » दिल दहला देने वाली घटना: पत्नी की गोली मारकर हत्या, घटना के बाद पति की भी हार्टअटैक से मौत
देश

दिल दहला देने वाली घटना: पत्नी की गोली मारकर हत्या, घटना के बाद पति की भी हार्टअटैक से मौत

मुंबई। साटे कलवा इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। पत्नी की हत्या के बाद पति की भी हार्ट अटैक से मौत हो गई। यह सनसनीखेज घटना मुंबई से सटे ठाणे शहर के कलवा इलाके के कुंभारगली परिसर की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के बाद ही घटना की वजह सामने आएगी।

विगत 1 सितंबर की रात करीब 10.15 बजे मुंबई से सटे ठाणे शहर के कलवा इलाके के कुंभारगली कॉम्प्लेक्स के यशवंत निवास में अचानक गोलियों की आवाज सुनाई दी। मिली जानकारी के अनुसार, यशवंत निवास…यह वनवासी घर नमक व्यवसायी दिलीप साल्वी का है। देर रात…दिलीप साल्वी के घर से गोली चलने की आवाज आई तो आसपास रहने वाले लोग और रिश्तेदार सीधे साल्वी के पास पहुंचे। उन्होंने देखा कि दिलीप साल्वी और उनकी पत्नी प्रमिला साल्वी दोनों मृत पड़े हुए हैं। पत्नी का शव खून से लथपथ पड़ा था। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और अपनी जांच शुरू कर दी है। पंचनामा करने के बाद मृतक साल्वी और उसकी पत्नी के शव को पोस्टमार्टम के लिए कलवा अस्पताल भेज दिया गया।

स्थानीय पुलिस टीम के साथ-साथ डीसीपी गणेश गावड़े भी घटना स्थल पर पहुंचे। घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद डीसीपी गणेश गावड़े ने बयान देते हुए कहा, इस घटना की असली वजह क्या है, इस बारे में अभी कुछ भी कहना ठीक नहीं है।ये हत्या है या आत्महत्या? ऐसे कई सवाल हैं जिनका जवाब पुलिस को ढूंढना है।

सूत्रों के अनुसार पति दिलीप साल्वी ने पहले अपनी पत्नी प्रमिला पर दो राउंड फायरिंग की, जिससे उसकी मौत हो गयी। कुछ ही देर में दीपक साल्वी को भी दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गई। दिलीप साल्वी के परिवार में एक लड़का और एक लड़की है। लड़की शादीशुदा है। इसके अलावा यह जानकारी भी सामने आई है, मृतक दिलीप साल्वी पूर्व एनसीपी नगरसेवक मिलिंद साल्वी के भाई और पूर्व नगरसेविका अपर्णा साल्वी के बहनोई थे।

Search

Archives