नईदिल्ली । हंतावायरस बीमारी ने हाल ही में पूरी दुनिया को चिंता में डाल दिया है। एक क्रुज शिप पर यह वायरस फैल गया है। अब उसके यात्री दुनिया के 12-13 देशों में जा चुके हैं। यह वायरस चूहों से फैलता है। इस बार इंसान से इंसान में भी फैलने लगा है।
यह एंडीज स्ट्रेन है, जो खांसने-छींकने, किस करने या एक ग्लास से पीने से भी फैल सकता है। अप्रैल महीने में अर्जेंटीना के उशुआइया बंदरगाह से एमवी हंडस नाम की क्रुज शिप निकली थी। इस पर लगभग 150 यात्री और क्रु थे जो 28 अलग-अलग देशों से आए थे। दो डच यात्री दक्षिण अमेरिका में पक्षी देखने के लिए लैंडिफिल गए थे। वहां उन्हें चूहों से हंतावायरस लग गया। इसके बाद यह वायरस दूसरे यात्रियों में फैलने लगा।
अब तक 5 लोगों में इसकी पुष्टि हो चुकी है। तीन की मौत हो गई है। 24 अप्रैल को शिप सेंट हेलेना द्वीप पर रुकी जहां 29 यात्री उतरे। इनमें से एक की लाश भी थी। उस समय किसी को नहीं पता था कि ये लोग हंतावायरस से संक्रमित हो सकते हैं। ये यात्री दुनिया के 12 अलग-अलग देशों में चले गए। अब इन देशों की सरकारें इन यात्रियों को ढूंढ रही हैं। उन्हें आइसोलेट करने की कोशिश कर रही हैं।







