Home » ज्वेलरी शॉप से सोने की चेन की चोरी, दो महिला आरोपी गिरफ्तार
देश

ज्वेलरी शॉप से सोने की चेन की चोरी, दो महिला आरोपी गिरफ्तार

शिवमोग्गा। कर्नाटक के ज्वेलरी शॉप से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में दो महिलाएं एक ज्वेलरी शॉप से सोने की चेन चोरी करती दिख रही हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल वीडियो में साफ दिख रहा कि दोनों महिलाए चेन देखने के बहाने ज्वेलरी बॉक्स को अपनी तरफ खड़ा कर देख रही हैं। इसी दरमियान दोनों दुकान में काम कर रहे लोगों को बातों में उलझा भी रही हैं, और उसी दरमियान दूसरी महिला एक नकली चेन को ओरिजनल चेन से बदल लेती है और सोने की असली चेन को अपने बुर्के की आस्तीन में छिपा लेती है।

इन महिलाओं ने नकली चेन से असली चेन को बड़ी ही चालाकी से बदल दिया था, लेकिन दुकान की हर चैन पर कम्प्यूटराइज्ड टैग होता है, लेकिन इस महिला ने जिस चैन को बदला उसमें टैग हाथ से लिखा हुआ था। इनके जाने के बाद जब दुकानदार की नज़र हाथ से लिखे टैग पर पड़ी तो शक हुआ, तुरंत CCTV फुटेज चेक किया गया तो सारी करतूत सामने आ गई। इसके बाद ये दोनों महिलाएं जब चेन को बेचने की कोशिश कर रही थीं तब तक पुलिस अलर्ट हो गई और ये दोनों पकड़ी गईं।

दुकान मालकिन ने कराई FIR – गांधी बाजार के शाह सदाजी सोगमल जी ज्वैलर्स की मालकिन किरण शाह को जब पता चला कि महिलाओं ने नकली सोने के आभूषणों की जगह असली आभूषणों की अदला-बदली की है तो उन्होंने फोर्ट पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। घटना 18 फरवरी 2025 की दोपहर को हुई, जब दो बुर्काधारी महिलाएं दुकान में घुसीं और 15-20 ग्राम वजन की सोने की चेन दिखाने को कहा।

Search