पुणे में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में राहुल गांधी ने हिस्सा लिया। इसी दौरान उनके साथ सेल्फी लेने पहुंची एक छात्रा ने उन्हें गाल पर किस किया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो गया। अब उसी युवती ने खुद सामने आकर बताया है कि उसने ऐसा क्यों किया और भविष्य को लेकर उसका क्या सपना है?
दरअसल जिस छात्रा ने राहुल गांधी के गाल पर किस किया उसका नाम मरियम है। वह 11वीं कक्षा की छात्रा है। वीडियो के वायरल होने के बाद उससे इस व्यवहार और भविष्य के सपने के बारे में पूछा गया तो उसने राहुल गांधी को अपना आइडल बताया। मरियम ने कहा कि वह राहुल गांधी जैसा बनना चाहती है। वह मेडिकल और कानून की पढ़ाई करना चाहती है, और साथ ही राजनीति में कदम रखना चाहती है।
उसके मुताबिक, राजनीति के जरिए वह व्यवस्था में बदलाव लाना चाहती है। उसने कहा कि वह देशभक्त है और अपने देश के लिए काम करना उसके लिए गर्व की बात होगी। छात्रा ने शिक्षा, महंगाई और गरीबी जैसे मुद्दों पर भी अपनी बात रखी। उसने बताया कि उसने अपने आसपास ऐसे लोगों को देखा है, जिनके बच्चों के पास पढ़ने के लिए किताबें तक नहीं हैं। इन परिस्थितियों को देखकर उसे काफी बुरा लगता है और वह देश की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए काम करना चाहती है।
मरियम ने अपने भविष्य की योजना बताते हुए कहा कि वह मेडिकल के साथ कानून की पढ़ाई करना चाहती है। इसके बाद उसका लक्ष्य राजनीति में आने का है। उसका मानना है कि देश की समस्याओं को समझने और व्यवस्था में बदलाव लाने के लिए राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाना जरूरी है। उसने कहा कि उसका सपना देश के लोगों के कल्याण के लिए काम करना है। शिक्षा से लेकर महंगाई तक कई मुद्दों का जिक्र करते हुए उसने कहा कि देश में अभी बहुत कुछ बेहतर किए जाने की जरूरत है।
वायरल वीडियो के बाद चर्चा में आई मरियम : राहुल गांधी को किस करते हुए मरियम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वह अचानक चर्चा में आ गई। वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। हालांकि, अब मरियम ने अपने भविष्य के सपने और राहुल गांधी को अपना आइडल मानने की वजह के बारे में खुलकर बात की है।







