Home » केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वी एस अच्युतानंद का 101 वर्ष की आयु में निधन
देश

केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वी एस अच्युतानंद का 101 वर्ष की आयु में निधन

तिरूवनंतपुरम। केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और वामपंथी राजनीति के दिग्गज नेता वी एस अच्युतानंद का आज दोपहर निधन हो गया। वे 101 वर्ष के थे। पिछले माह उन्हें हृदय गति रूकने के बाद एसयूटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां वे गहन चिकित्सा कक्ष में थे। उनका निधन आज दोपहर लगभग 3.20 बजे हुआ। उनके निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत ने अपनी शोक श्रद्धांजलियां दी है। उनका पार्थिव शरीर एकेजी सेंटर तिरूवनंतपुरम में आम जनता के अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद अंतिम संस्कार के लिए शव अलप्पुझा ले जाया जाएगा। अंतिम संस्कार 23 जुलाई को पुनप्परा वायलार स्मारक स्थल पर होने की संभावना है।

 

Search