Home » होली से पहले कर्मचारियों-पेंशनरों को मिल सकता है बड़ा तोहफा
देश

होली से पहले कर्मचारियों-पेंशनरों को मिल सकता है बड़ा तोहफा

इस होली से पहले कर्मचारियों-पेंशनरों को बड़ा तोहफा मिल सकता है। उसके खाते में रूपयों की बारिश हो सकती है। सरकारी कर्मचारी काफी समय से 18 महीने के बकाया महंगाई भत्ते का इंतजार कर रहे हैं। वहीं अब खबर सामने यह भी आ रही है कि सरकार की ओर से 18 महीने के बकाया डीए पर फैसला जल्द आने वाला है। कर्मियों और पेंशनरों को कोरोना काल के दौरान डीए नहीं मिला था और इस तरह 18 महीनों की ये बकाया राशि लोगों को अभी तक नहीं मिली है जिसका कर्मचारियों व पेंशनरों को बेसब्री से इंतजार है।
अगर सरकार यह फैसला ले लेती है तो 48 लाख कर्मचारियों और 68 लाख से ज्यादा पेंशनर्स को इसका सीधा फायदा मिलेगा। महामारी के दौरान 18 महीने का डीए एरियर बकाया है। केंद्रीय कर्मचारी लगातार जनवरी 2020 से लेकर जून 2021 तक का महंगाई भत्ता जारी करने की मांग कर रहे हैं। केंद्र सरकार 7वें वेतन आयोग के तहत बकाया डीए की की मांग मान लेती है तो लेवल-13 के अधिकारियों को 1,23,100 रुपये से 2,15,900 रुपये मिल सकते हैं। वहीं लेवल 14 (पे.स्केल) के लिए डीए एरियर का 1,44,200 रूपए से 2,18,200 रूपए के बीच होगा।
रिपार्ट्स के मुताबिक कर्मचारी सरकार से फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाकर 3.68 करने की मांग कर रहे हैं। बढोत्तरी न्यूनतम वेतन को वर्तमान में 18,000 रूपए से बढाकर 26,000 रूपए कर देगी, केंद्र सरकार सातवें वेतन आयोग के तहत महंगाई भत्ता और महंगाई राहत बढ़ा सकती है। सरकार महंगाई भत्ते को 38 प्रतिशत से बढाकर 42 प्रतिशत कर सकती है। इसे सरकार 1 जनवरी 2023 से लागू करेगी।

Search

Archives