Home » उत्तराखंड : केदारनाथ में हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, बड़ा हादसा टला
देश

उत्तराखंड : केदारनाथ में हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, बड़ा हादसा टला

नई दिल्ली। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के बड़ासू इलाके में एक हेलिकॉप्टर को तकनीकी खराबी के कारण आपात लैंडिंग करनी पड़ी। यह हेलिकॉप्टर केदारनाथ धाम की ओर श्रद्धालुओं को लेकर जा रहा था। उड़ान के कुछ ही समय बाद उसमें तकनीकी दिक्कत आई और पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए उसे सड़क पर सुरक्षित उतार दिया।

कहां से उड़ा था हेलिकॉप्टर?

यह हेलिकॉप्टर क्रिस्टल एविएशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का था, जिसने सिरसी हेलीपैड से केदारनाथ के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन उड़ान भरते ही उसमें परेशानी आ गई और बड़ासू के पास सड़क पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी।

कौन-कौन था हेलिकॉप्टर में?

हेलिकॉप्टर में 5 यात्री, 1 पायलट और 1 सह पायलट सवार थे। सभी लोग सुरक्षित हैं, लेकिन सह पायलट को मामूली चोटें आई हैं। स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। सभी यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया। इस घटना की जानकारी डीजीसीए को भी दे दी गई है।

क्या बाकी हेलिकॉप्टर सेवाएं चालू हैं?

यूकाडा (यूसीएडीए) की सीईओ सोनिका ने बताया कि बाकी सभी हेलिकॉप्टर सेवाएं तय समय पर सामान्य रूप से जारी हैं। ये लैंडिंग सिर्फ एहतियात के तौर पर की गई थी, ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Search

Archives