Home » बड़े बेटे ने मां और छोटे भाई को किया आग के हवाले, गंभीर
देश

बड़े बेटे ने मां और छोटे भाई को किया आग के हवाले, गंभीर

राजस्थान। भरतपुर के सीकरी थानांतर्गत बड़े बेटे ने परिवारिक विवाद में मां और छोटे भाई को आग के हवाले कर दिया। बताया जाता है कि किसी बात को लेकर परिवार में विवाद हो गया था और विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में बड़े बेटे बंशी ने मां और छोटे भाई पर पेट्रोल डालकर दोनों को आग के हवाले कर दिया। दोनों आग से बुरी तरह झुलस गए हैं, आसपास लोगों की मदद से ईलाज के लिए अस्पताल दाखिल कराया गया, जहां से उन्हें अलवर रेफर कर दिया गया। वहीं आरोपी बंशी और पत्नी मौके से फरार हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Search

Archives