कुल कीमत लगभग 19 करोड़ से ज्यादा : इनकी कुल कीमत लगभग 19.13 करोड़ रुपये आंकी गई है। इसके अलावा, डंकी कारोबार से जुड़े दूसरे लोगों के साथ की गई चैट और अन्य आपत्तिजनक सबूत भी मिले हैं। हरियाणा में डंकी रूट के एक बड़े खिलाड़ी के ठिकाने से इस अवैध धंधे से जुड़े कई रिकॉर्ड और दस्तावेज बरामद हुए हैं।
मैक्सिको के रास्ते भेजते थे अमेरिका : जांच में सामने आया है कि वह लोगों को मैक्सिको के रास्ते अमेरिका भेजने के बदले उनसे पैसे की गारंटी के तौर पर उनकी जमीन-जायदाद के कागजात अपने पास रखता था। छापेमारी के दौरान अन्य आरोपियों के ठिकानों से भी कई आपत्तिजनक दस्तावेज और मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।
इस मामले पर ईडी का कहना है कि इन सबूतों के आधार पर अब डंकी रूट के पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।







