Home » गुजरात के कच्छ इलाके में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 3.4 रही तीव्रता
गुजरात देश

गुजरात के कच्छ इलाके में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 3.4 रही तीव्रता

कच्छ। गुजरात के कच्छ इलाके में बुधवार देर शाम को भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.4 मापी गई है। भूकंप का केंद्र भचाऊ से 12 किलोमीटर दूर उत्तर पूर्व में था। कच्छ इलाके में एक महीने भीतर दूसरी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

नेशनल सेंटर फोर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, गुजरात के कच्छ इलाके में बुधवार शाम करीब 6 बजकर के 55 मिनट पर भूकंप रिकॉर्ड किया गया। भूकंप का केंद्र भचाऊ से 12 किलोमीटर दूर उत्तर पूर्व में था। भूकंप की तीव्रता 3.4 रिकॉर्ड की गई। बीते दिन भी कच्छ में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। नेशनल सेंटर फोर सिस्मोलॉजी के इससे पहले भूकंप की तीव्रता रिएक्टर पैमाने पर 4.3 मापी गई थी।

भूकंप से झटके लगने से लोग घरों से बाहर आ गए। हालांकि इससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। भूकंप का केंद्र बिंदू भचाऊ के उत्तर पूर्व में 12 किलोमीटर बताया जा रहा हैं।

ग्रीस के क्रेते में सुबह-सुबह धरती डोलने से लोग घबरा गए। 6.3 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (जीएफजेड) के अनुसार बुधवार को ग्रीस के क्रेते द्वीप पर 6.3 तीव्रता का भूकंप के झटके महसूस किए गए। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज के अनुसार भूकंप 83 किलोमीटर (51.57 मील) की गहराई पर था। हालांकि भूकंप के बाद किसी बड़े नुकसान की किसी तरह की जानकारी नहीं है।

Search

Archives