Home » जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आया भूकंप, रिक्टर पैमाने पर 3.6 रही तीव्रता
देश

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आया भूकंप, रिक्टर पैमाने पर 3.6 रही तीव्रता

श्रीनगर। सोमवार तड़के जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में 3.6 तीव्रता का हल्का भूकंप आया, नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने इसकी पुष्टि की है। एनसीएस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की गई जानकारी के मुताबिक, यह झटके रात 2 बजे महसूस किए गए और इस भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।

नुकसान की कोई सूचना नहीं

राहत की बात यह रही कि इस रिपोर्ट के लिखे जाने तक भूकंप की वजह से किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान या संपत्ति की क्षति की कोई खबर सामने नहीं आई है।

गौरतलब है कि इसी साल फरवरी के महीने में भी इस जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। उस दौरान रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.6 मापी गई थी और उस समय भूकंप का केंद्र जिले का पट्टन इलाका था।

Search

Archives