Home » बिजली तार की चपेट में आने से डंपर में लगी आग, ट्रक से नीचे उतरते ही चालक झुलसा, मौत
देश

बिजली तार की चपेट में आने से डंपर में लगी आग, ट्रक से नीचे उतरते ही चालक झुलसा, मौत

अंबाला। थाना मुलाना क्षेत्र में एक डंपर बिजली की तार से टकरा गया, जिससे लगी आग में चालक जिंदा जल गया। चालक की पहचान बलजीत सिंह निवासी गांव जलूबी के रूप में हुई है। मौके पर फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू जरूर पाया, लेकिन चालक को बचने का मौका तक नहीं मिला। हादसा शनिवार-रविवार देर रात की बताई जा रही है।

पुलिस ने इस मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसा देर रात मुलाना थाना क्षेत्र के दोसड़का के पास सर्विस लेन पर करीब तीन बजे का है। चालक डंपर में रेत लोड करके ला रहा था। उसने डंपर का पिछला हिस्सा लीवर से उठाया, ताकि रेत को उतारा जा सके, लेकिन पिछले हिस्से को नीचे करना वह भूल गया। उसकी यही भूल जान पर बन आई। चालक ने जब डंपर को चलाया तो पिछला हिस्सा तारों से टकरा कर फंस गया। यह देखने के लिए जैसे ही वह नीचे उतरा तो पैर में जमीन से अर्थ मिलने लगा और करंट के संपर्क में आ गया, जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई। देखते ही देखते ट्रक आग के गोले में बदल गया। शव भी पूरी तरह से जल गया।

Search

Archives

    Featured