Home » फिर डरा रहा कोरोना वायरस, आईसीएमआर ने कहा- चिंता की कोई बात नहीं, सतर्क रहना जरूरी
देश

फिर डरा रहा कोरोना वायरस, आईसीएमआर ने कहा- चिंता की कोई बात नहीं, सतर्क रहना जरूरी

नई दिल्ली। देश में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं।  हालांकि कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के बीच भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने कहा है कि चिंता की कोई बात नहीं है। नए कोविड वैरिएंट्स के संक्रमण सामान्यत: हल्के हैं। सरकार कोविड के मामलों पर नजर रख रही है। संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को सतर्क रहना चाहिए।

इस बीच देश में कोविड के सक्रिय मामलों की संख्या 1,009 हो गई है। इनमें केरल में 430, महाराष्ट्र में 209, दिल्ली में 104 मामले मिले हैं। कोविड से कर्नाटक में एक, केरल में दो और महाराष्ट्र में चार लोगों की मौत हुई है।

‘नए वैरिएंट्स गंभीर नहीं’- आईसीएमआर के महानिदेशक डॉ. राजीव बहल ने सोमवार को कहा कि पश्चिम और दक्षिण भारत से लिए गए नमूनों की जीनोम सीक्वेंसीन से पता चला है कि नए वैरिएंट्स गंभीर नहीं हैं। नए वैरिएंट्स में एलएफ.7, एक्सएफजी, जेएन.1 और एनबी.1.8.1 शामिल हैं। देश के अन्य जगहों से लिए गए नमूनों की सीक्वेंसिंग की जा रही है। कोविड के नए मामले पहले दक्षिण फिर पश्चिम भारत में मिले। अब उत्तर भारत में कोविड के मामले मिलने लगे हैं।

Search

Archives