Home » कॉलेज का प्राध्यापक छात्राओं को भेजता था अश्लील वीडियो का लिंक, पकड़े जाने पर हुआ ऐसा…
देश

कॉलेज का प्राध्यापक छात्राओं को भेजता था अश्लील वीडियो का लिंक, पकड़े जाने पर हुआ ऐसा…

गुहला-चीका (कैथल)। छात्राओं के वाट्सएप ग्रुप में अश्लील वीडियो का लिंक भेजने के मामले में एक्सटेंशन लेक्चरर जितेंद्र कुमार को कॉलेज प्रशासन ने बर्खास्त कर दिया। सोमवार को प्रिंसिपल रामनिवास यादव इस मसले के हल के लिए उच्चतर शिक्षा निदेशालय में गए थे।

पत्रकारिता विभाग की छात्राओं ने प्रिंसिपल को अपनी शिकायत में दी थी जिसमें उन्होंने बताया कि जो लेक्चरर उन्हें पढ़ाता है। उसने उनके ग्रुप में अश्लील वीडियो का लिंक भेजा। इसके बाद उन्होंने कॉलेज के समक्ष अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता डा. चरण दास को जूस पिलाकर धरना समाप्त करवाया। छात्राएं भी उनके साथ थीं। जैसे ही यह चर्चा कालेज में फैली जितेंद्र ने लिंक को डिलीट कर दिया। हालांकि उससे पहले कई छात्राओं ने अश्लील पोस्ट का स्क्रीनशॉट लेकर कॉलेज प्रशासन को शिकायत कर दी थी। कॉलेज की तीन सदस्यीय आंतरिक शिकायत कमेटी ने मामले की जांच की।

कॉलेज के प्रिंसिपल ने पुलिस में दी शिकायत

प्राध्यापक पर लगे हुए आरोपों को प्रथम दृष्टया सत्य पाया गया। रिपोर्ट हासिल करने के बाद कॉलेज के प्रिंसिपल ने पुलिस में शिकायत दे दी और आरोपित प्राध्यापक को गिरफ्तार कर लिया। दो दिन बाद आरोपित को जमानत मिल गई थी।

Search

Archives