Home » Operation Sindoor में साहस के लिए BSF के 16 जवानों को वीरता पदक, सूची जारी
देश

Operation Sindoor में साहस के लिए BSF के 16 जवानों को वीरता पदक, सूची जारी

स्वतंत्रता दिवस पर BSF के उन 16 जांबाजों को वीरता पदक से सम्मानित किया गया है, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में पाकिस्तान को करार जवाब दिया था। गृह मंत्रालय ने स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले गुरुवार को असाधारण बहादुरी, विशिष्ट सेवा और सराहनीय योगदान के लिए वीरता और सेवा पदक से सम्मानित बहादुरों की सूची जारी की है। इस बार पुलिस, अग्निशमन, होमगार्ड और नागरिक सुरक्षा (HGCD) और सुधार सेवाओं के कुल 1,090 कर्मियों को सम्मानित किया गया है। पुरस्कारों को 3 मुख्य श्रेणियों में वीरता पदक (GM), विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक (PSM) और सराहनीय सेवा के लिए पदक (MSM) में बांटा है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में बहादुर सीमा प्रहरियों द्वारा प्रदर्शित अदम्य साहस और बेजोड़ वीरता का यह उचित ही प्रतिफल है।

Operation Sindoor के लिए BSF के जवान सम्मानित- भारत-पाकिस्तान तनाव के समय जून में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान वीरता का प्रदर्शन करने के लिए  सीमा सुरक्षा बल (BSF) के 16 कर्मियों को वीरता पदक से सम्मानित किया गया है। BSF ने इसकी जानकारी एक्स पर देते हुए लिखा, ‘सीमा प्रहरियों के लिए वीरता पदक इस स्वतंत्रता दिवस पर 16 बहादुर सीमा प्रहरियों को ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके अदम्य साहस और अद्वितीय पराक्रम तथा दृढ़ संकल्प के लिए वीरता पदक से सम्मानित किया जा रहा है।’

किस श्रेणी में कितने लोगों को मिला पदक- वीरता पदक (GM) 233 कर्मियों को मिला, जिसमें 226 पुलिस, 6 अग्निशमन सेवा और 1 अग्निशमन-बचाव विभाग कर्मी है। इनमें भी वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों के 54 कर्मी, जम्मू-कश्मीर के 152, पूर्वोत्तर के 3 और अन्य 24 कर्मी शामिल हैं। PSM पदक 99 कर्मियों को मिला, जिसमें 89 पुलिस, 5 अग्निशमन, 3 स्वास्थ्य सेवा और 2 सुधार सेवा कर्मी हैं। MSM पदक 758 कर्मियों को मिला, जिसमें 635 पुलिस, 51 अग्निशमन, 41 स्वास्थ्य और 31 सुधार सेवाओं से हैं।

Search

Archives