लुधियाना/बठिंडा (पंजाब)। गुरूवार को पुलिस प्रशासन में उस समय हड़कंप मच गया जब उन्हें एक साथ सूचना मिली कि लुधियाना के तीन से चार स्कूलों में बम रखा गया है और स्कूलों के साथ-साथ रेलवे ट्रैक भी उड़ाया जाएगा। धमकी देने वाले ने यह कहा कि आने वाले चौबीस घंटे में यह धमाके किए जाएंगे। आनन-फानन में पुलिस प्रशासन की टीमें जिन स्कूलों को धमकी मिली थी वहां पहुंची।
हालांकि उक्त मेल स्कूल प्रशासन की आधिकारिक मेल पर आई थी। जिसके बाद स्कूल प्रशासन की तरफ से तुरंत स्कूल में छुट्टी कर दी। कमिश्नरेट पुलिस ने तीनों चारों स्कूलों में पुलिस पार्टियां भेजी ताकि चेकिंग करवाई जा सके। इसके अलावा जीआरपी को भी सूचना दे दी गई है कि वह अपने अधीन आने वाले रेलवे ट्रैक पूरी तरह से चेक करे। ताकि कोई अनहोनी न हो।







