Home » पश्चिम बंगाल के तारापीठ में बड़ा हादसा: होटल में लगी भीषण आग, 7 लोगों की मौत, 11 घायल
देश

पश्चिम बंगाल के तारापीठ में बड़ा हादसा: होटल में लगी भीषण आग, 7 लोगों की मौत, 11 घायल

बीरभूम। पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के तारापीठ में एक होटल में आग लगने से 7 लोगों की मौत हो गई और कम से कम 11 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि सोमवार सुबह करीब पांच बजे तारापीठ में चार मंजिला होटल के ग्राउंड फ्लोर पर आग लगी। उस समय ज्यादातर मेहमान सो रहे थे।

आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया। घायलों को रामपुरहाट सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

किस वजह से लगी होटल में आग?

अस्पताल के सूत्रों ने शुरुआत में बताया था कि आग की घटना में पांच लोगों की मौत हुई है। हालांकि, बाद में बंगाल पुलिस ने सात लोगों की मौत होने की जानकारी दी। होटल अधिकारियों ने दावा किया कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। बीरभूम के एएसपी नीलेश श्रीकांत गायकवाड़ ने बताया कि अब तक 11-12 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बीरभूम के एसपी विदित राज भुंडेश ने बताया, “बाहर से न तो धुआं दिख रहा था और न ही आग की लपटें। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं; सीढ़ियों की मदद से 22 लोगों को बचाया गया और 11 लोगों को अस्पताल भेजा गया। इस घटना में 7 लोगों की मौत हो गई है। एफएसएल की टीम यहां आएगी। एफआईआर दर्ज होने के बाद होटल संचालकों को हिरासत में ले लिया गया है। हम उनसे पूछताछ कर रहे हैं और आगे की कार्रवाई और जांच कर रहे हैं।”

पीड़ितों में कुछ तीर्थयात्री भी शामिल थे

अधिकारियों ने बताया कि हादसे का शिकार होने वालों में कुछ तीर्थयात्री भी शामिल हैं। ये लोग मशहूर काली मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए आए थे। कोलकाता की एक महिला जो आग से बच निकलने में कामयाब रही, उसने होटल के अंदर मची अफरातफरी को याद करते हुए बताया, “अचानक पूरा होटल धुएं से भर गया। हमें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी और बाहर निकलने का रास्ता ढूंढना भी मुश्किल हो रहा था।

Search

Archives