श्रीनगर। श्रीनगर स्थित सेना के जैकलाई रेजिमेंटल सेंटर में सोमवार को उस समय हडक़ंप मच गया, जब एक जवान की राइफल से दुर्घटनावश चली गोली से एक जवान जख्मी हो गया। घायल जवान को उपचार लिए सैन्य असप्ताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि उधमपुर से सेना के जवानों को लेकर वाहनों का एक काफिला आज शाम को श्रीनर स्थित रेजिमेंटल सेंटर में पहुंचा। जब जवान अपने वाहनों से नीचे उतर रहे थे कि जवान की राइफल से अचानक गोली चल गई। गोली की आवाज से पूरे परिसर में सनसनी फैल गई।
जवानों ने पहले इसे कोई आतंकी हमला समझा, लेकिन जब कोई दूसरी गोली नहीं चली और उन्होंने अपने एक साथी को वहां जख्मी पड़ा देखा तो उन्हें समझ आया कि गोली जवान से ही चली है। उन्होंने तरुंरत उसे सैन्य अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर किंतु स्थिर बनी हुई है।







