Home » रील बनाने के चक्कर में युवक की गई जान
देश

रील बनाने के चक्कर में युवक की गई जान

ओडिशा के भद्रक जिले में  रील बनाने के चक्कर में एक युवक की जान चली गई। दो युवक संतिया ब्रिज से सालंदी नदी में कूद गए। जानकारी के मुताबिक, दोनों युवक हिमांशु शेखर नायक और मिथुन नायक सोशल मीडिया के लिए वीडियो बनाने के उद्देश्य से नदी में कूदे थे। शुरुआत में यह सब एक आम रील शूट जैसा लग रहा था, लेकिन कुछ ही पलों में यह खतरनाक हादसे में बदल गया।

जानकारी के मुताबिक कूदने के बाद हिमांशु किसी तरह तैरकर बाहर निकल आया और अपनी जान बचा ली, लेकिन मिथुन तेज बहाव की चपेट में आ गया। देखते ही देखते वह पानी में लापता हो गया। मौके पर मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही स्थिति बिगड़ चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। साथ ही दमकल विभाग की टीम भी रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए बुला ली गई। करीब तीन घंटे से ज्यादा समय तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद आखिरकार मिथुन का शव नदी से बरामद किया गया।

Search

Archives