Home » अस्पताल में लगी भीषण आग, एक मरीज की मौत, दो की हालत गंभीर
देश

अस्पताल में लगी भीषण आग, एक मरीज की मौत, दो की हालत गंभीर

देहरादून। देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में अचानक आग लग गई, जिससे मौके पर अफरातफरी का माहौल है। बताया जा रहा है कि एसी में ब्लास्ट होने के कारण अस्पताल में आग लग गई। हादसे में एक 55 वर्षीय मरीज की मौत हो गई है। कई मरीजों को दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट किए जाने की भी खबर है, वहीं कैलाश अस्पताल में लाए गए छह मरीजों में से दो की हालत भी नाजुक बनी हुई है। पैनेसिया अस्पताल में बुधवार को आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कुछ लोगों के झुलसने की सूचना है। जिन्हें उपचार के लिए कैलाश अस्पताल भेजा गया है। घटना के बाद अस्पताल परिसर को खाली करा लिया गया।

Search

Archives