रियासी। जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में ताराकोट के पास एक हादसा हो गया है। हादसे में CISF की एक बस सड़क से फिसल गई, जिसमें सीआईएसएफ के 8 जवान और एक आम नागरिक (ड्राइवर) घायल हो गए। घायलों को हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है।
इससे पहले बारामूला जिले के उरी सेक्टर में हादसा हुआ था और एक ग्रेनेड के फटने से 2 जवान शहीद हो गए थे। उपकरणों के रूटीन ट्रांसफर के दौरान ये घटना घटी थी। घटना में 2 जवान घायल हुए, जिन्हें जब हॉस्पिटल ले जाया गया तो उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
अनंतनाग में हालही में हुआ था एक हादसा : हालही में अनंतनाग में भी एक हादसा हुआ था। इस हादसे में बस से टक्कर के बाद एक ऑल्टो कार लिद्दर नाले में गिर गई थी और इस घटना में 3 लोग घायल हुए थे। मिली जानकारी के मुताबिक, ऑल्टो कार पहलगाम से अनंतनाग जा रही थी, तभी सरबल के पास पीछे से आ रही एक बस ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।
कार के नाले में गिरने के बाद फौरन रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। ड्राइवर और कार सवार 2 लोगों को बाहर निकाल लिया गया और हॉस्पिटल ले जाया गया। इसके बाद मामले को संज्ञान में लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
गौरतलब है कि बीते कुछ समय से तमाम ऐसी घटनाएं हुई हैं, जिनमें जवान या तो शहीद हुए हैं या फिर घायल। ऐसे में जवानों की सुरक्षा के इंतजामों को लेकर भी सवाल उठे हैं।







