Home » धार्मिक जुलूस के दौरान हादसा : पुल टूटने से 8 लोग घायल
देश

धार्मिक जुलूस के दौरान हादसा : पुल टूटने से 8 लोग घायल

कर्नाटक के दक्षिण कन्नड जिले में एक पुल टूटने से 8 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि एक धार्मिक जुलूस के दौरान यह हादसा हो गया। हादसे का वीडियो भी सामने आया है।

मिली जानकारी के मुताबिक  यहां कुछ लोग एक धार्मिक जुलूस निकाल रहे थे। इस दौरान वह रास्ते में पड़ने वाले एक पैदल पुल (छोटा पुल) से गुजर रहे थे। इसी बीच पुल पर दबाव पड़ने की वजह से पुल अचानक धंस गया  और उसके ऊपर चल रहे कई लोग घायल हो गए। घटना का वीडियो भी सामने आया है।  हादसे में 8 लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।   यह जुलूस ढोल-नगाड़ों और बैंड-बाजे के साथ निकाला जा रहा था। इस हादसे में पालकी उठाने वालों समेत कुल आठ लोग घायल हो गए हैं।

Search

Archives