Home » कार और लॉरी की टक्कर में पुलिस कांस्टेबल सहित 6 लोगों की मौत
देश

कार और लॉरी की टक्कर में पुलिस कांस्टेबल सहित 6 लोगों की मौत

चेन्नई। तमिलनाडु के तिरुप्पुर जिले के वेल्लाकोविल के पास बुधवार तड़क़े करूर राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार कार की लॉरी से टक्कर हो गई। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस कांस्टेबल सहित छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना वेल्लाकोविल में करूर राष्ट्रीय राजमार्ग पुलिस चौकी के पास तब हुई जब अधिकारी सड़क़ के बीच में लगे डिवाइडर से टकराई एक लॉरी को हटाने में लगे हुए थे। जानकारी के मुताबिक, पुलिस कांस्टेबल रविचंद्रन लॉरी चालक के साथ मिलकर वाहन को हटाने में मदद कर रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।

Search

Archives