Home » अतीक गैंग का 5 लाख का इनामी शूटर गया जेल में मिला, उमेश पाल हत्याकांड में तीन साल से तलाश रही थी UP पुलिस
देश

अतीक गैंग का 5 लाख का इनामी शूटर गया जेल में मिला, उमेश पाल हत्याकांड में तीन साल से तलाश रही थी UP पुलिस

गया। अतीक अहमद गैंग का शूटर और उमेश पाल हत्याकांड का आरोपी अरमान आखिरकार गया जेल में मिला। अरमान पर यूपी पुलिस ने 5 लाख का इनाम रखा था। अब उसे यूपी लाने की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है।

उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी अरमान की यूपी पुलिस पिछले तीन साल से तलाश कर रही थी। उस पर पांच लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया गया। मोहम्मद अरमान मूल रूप से गयाजी का रहने वाला है। उमेश पाल हत्याकांड के बाद वह यूपी एसटीएफ से बचने के लिए गयाजी भाग गया था। यहां फायरिंग के मामले में नाम आने के बाद उसने कोर्ट में सरेंडर किया था। इसके बाद उसे गया सेंट्रल जेल भेज दिया गया।

27 फरवरी 2023 से गया जेल में बंद है अरमान

अरमान गया शहर के कठोकर तालाब मोहल्ले का रहने वाला है। उमेश पाल हत्याकांड के बाद वह प्रयागराज से गया लौट आया था। यहां उसके खिलाफ एक फायरिंग का मामला दर्ज हुआ। मोहल्ले के पास भोलू अंडा वाले पर फायरिंग के मामले में नाम आने के बाद उसने कोर्ट में सरेंडर किया था। इसके बाद उसे गया सेंट्रल जेल भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि अरमान 27 फरवरी 2023 से ही गया सेंट्रल जेल में बंद है। इस दौरान प्रयागराज पुलिस उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी के तौर पर उसकी तलाश करती रही। अब करीब तीन साल बाद उसके बिहार की जेल में बंद होने की जानकारी सामने आई है।

24 फरवरी 2023 को उमेश पाल की हुई थी हत्या

24 फरवरी 2023 को प्रयागराज में वकील उमेश पाल और उनके दो सरकारी गनरों की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद सामने आए सीसीटीवी फुटेज और जांच के दौरान अरमान का नाम सामने आया था । घटना के समय एक बाइक पर अरमान और अतीक गैंग का आरोपी गुड्डू मुस्लिम मौजूद था। आरोप है कि बाइक अरमान चला रहा था और उसके पीछे बैठे गुड्डू मुस्लिम ने घटनास्थल पर गोलियां चलाई थीं।

यूपी ले जाने की कानूनी प्रक्रिया शुरू

हत्याकांड की जांच आगे बढ़ने के साथ अरमान का नाम पु%A

Search