Home » ड्रग्स बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश : 4 आरोपी गिरफ्तार , 381.96 करोड़ रूपए की MD ड्रग बरामद
देश

ड्रग्स बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश : 4 आरोपी गिरफ्तार , 381.96 करोड़ रूपए की MD ड्रग बरामद

मुंबई/मैसूर।  महाराष्ट्र की मुंबई पुलिस ने  कर्नाटक के मैसूर में एक ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 4 आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।  पुलिस को मौके से 187.97 किलोग्राम एमडी ड्रग मिला है। जिसकी इंटरनेशनल मार्केट में कुल कीमत 381.96 करोड़ रूपए आंकी जा रही है। वहीं दूसरी ओर मैसूर में ड्रग फैक्ट्री के भंडाफोड़ पर कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने कड़ी जांच के आदेश दिए हैं। जिस इलाके में यह फैक्ट्री पकड़ी गई है। वहां के पुलिस इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया गय है।

मुंबई पुलिस ने वसई से पकड़े गए एक ड्रग्स सप्लायर की सूचना पर कर्नाटक के मैसूरु में बनाए जा रहे एक ड्रग्स कारखाने पर छापेमारी की। मुंबई पुलिस का ऑपरेशन पूरी तरह से सफल रहा। मुंबई पुलिस ने यह कार्रवाई लोकल पुलिस को साथ लेकर की। मुंबई पुलिस को अंदेशा था कि इसी फैक्ट्री से ड्रग्स की सप्लाई की जा रही है।

शनिवार को मैसूर के बाहरी इलाके में करोड़ों रूपए  की एमडीएमए (एक्स्टसी) बनाने वाली एक बड़ी नशीली दवा निर्माण इकाई पर छापा मारा गया, जिसके बाद चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई महाराष्ट्र पुलिस ने मैसूर शहर पुलिस के साथ मिलकर की और बेलवट्टा इलाके में रिंग रोड के पास की गई छापेमारी में भारी मात्रा में अवैध पदार्थ बरामद किया गया।

पुलिस छापे में सीक्रेट फैक्ट्री का खुलासा- पुलिस के मुताबिक मैसूर में यह फैक्ट्री एक गैराज के पीछे नीले रंग के शेड में चलाई जा रही थी। इसे इस तरह से छिपाया गया था कि बाहर से किसी को इसकी भनक तक नहीं लगे। पुलिस ने छापा मारकर भारी मात्रा में मादक पदार्थ और निर्माण सामग्री बरामद की। छापे में 381.96 करोड़ रुपये की ड्रग्स बरामद की गई। इस मामले में पुलिस को आशंका है कि यह सिंडिकेट बड़े ड्रग्स तस्करी रैकेट से जुड़ा हुआ हो सकता है। मामले में आगे जांच की जा रही है।

Search

Archives