Home » तीर्थ यात्रियों से भरी बस सड़क किनारे खड़ी ट्रक से टकराई, 10 की मौत, 35 घायल
देश

तीर्थ यात्रियों से भरी बस सड़क किनारे खड़ी ट्रक से टकराई, 10 की मौत, 35 घायल

बर्दवान। पश्चिम बंगाल के बर्दवान में बिहार जा रही बस हादसे का शिकार हो गई। यात्री बस सड़क किनारे खड़ी एक ट्रक से जा टकराई। इस भीषण हादसे में 10 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई, 35 लोग घायल हैं।  घटना शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे की बताई जा रही है।

बताया जा रहा है बस में सवार सभी यात्री बिहार के मोटियार थाना क्षेत्र के चिरैया सरसावा घाट इलाके के रहने वाले थे। ये तीर्थयात्री गंगा स्नान करने के लिए पश्चिम बंगाल आए थे। दुर्घटना के समय बस में 45 लोग थे, जिनमें 5 बच्चे भी शामिल थे। अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है और 35 गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने तुरंत घटना स्थल पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। फिलहाल, मामले की पूरी जांच की जा रही है।

Search

Archives